Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक की मांग तेज, व्यापारियों ने सरकार से की कार्रवाई की अपील

Author Image
Written by
हारून खान

ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक की मांग तेज, व्यापारियों ने सरकार से की कार्रवाई की अपील

 

मोहम्मदाबाद गोहना के करहा में मंगलवार को औषधि विक्रेता जनकल्याण सेवा समिति की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णु कांत श्रीवास्तव ने की। इस दौरान ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रग्स से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विष्णु कांत श्रीवास्तव ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से स्थानीय दवा व्यापार प्रभावित हो रहा है और इससे नकली दवाओं के कारोबार को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

बैठक में दवा विक्रेताओं ने भारी डिस्काउंट पर दवाओं की बिक्री रोकने, नकली दवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा ऑनलाइन फर्जी डॉक्टरों के माध्यम से दवाओं की बिक्री बंद कराने की मांग उठाई। साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के दवा विक्रेताओं को पेंशन सुविधा देने और औषधि एवं कॉस्मेटिक अधिनियम 1948 में संशोधन कर साप्ताहिक अवकाश लागू करने की भी मांग की गई।

बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बृजेश सिंह, एकलाख अहमद, श्यामलाल, धनंजय कुमार भारद्वाज, बृजेश यादव, अजय यादव, राम आशीष चौहान और राम प्रकाश चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp