Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ। जिला कांग्रेस कार्यालय, बुनकर कॉलोनी में आज पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, संगोष्ठी तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राज मंगल यादव ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत कर भारत को आधुनिक युग में प्रवेश दिलाया तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।कार्यक्रम में ओम प्रकाश ठाकुर, उदय प्रताप राय, कैलाश चौहान, मनोज गिहार, हाफिजुर रहमान, गुलशन कुमार, सरोज पांडेय, सच्चिदानंद राय, शाहिद फारुकी एवं सुरेश राजभर सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp