Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अतरारी ग्राम सभा में विकास कार्यों की ग्रामीणों ने की सराहना

Author Image
Written by
हारून खान

अतरारी ग्राम सभा में विकास कार्यों की ग्रामीणों ने की सराहना

मोहम्मदाबाद गोहना 
ब्लॉक क्षेत्र के अतरारी ग्राम सभा में इन दिनों साफ-सफाई और निर्माण कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान अबरार अहमद की देखरेख में गांव की नालियों और नालों की सफाई के साथ-साथ रास्तों का निर्माण कार्य भी कराया गया है।

गांव में फैली गंदगी हटने और जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। वहीं निर्माण कार्य पूरे होने के बाद गांव की तस्वीर भी बदली हुई नजर आ रही है।

ग्रामीणों ने प्रधान अबरार अहमद की पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव में लंबे समय बाद इस तरह विकास और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है। लोगों का कहना है कि साफ-सफाई और बेहतर रास्तों से आने-जाने में सुविधा के साथ बीमारियों का खतरा भी कम होगा।

क्षेत्र में चल रहे इन विकास कार्यों की चर्चा ग्रामीणों के बीच लगातार बनी हुई है।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp