Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 29 मई को मऊ दौरा, 400 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

मऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 मई को मऊ जनपद के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले के मधुबन स्थित गांधी मैदान और ताजोपुर ग्रामीण अस्पताल परिसर में कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह लगभग 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से मधुबन गांधी मैदान पहुंचेंगे। यहां वह जनसभा को संबोधित करने के साथ लगभग 400 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री द्वारा अमृत सरोवर निर्माण, ग्रामीण सड़क परियोजनाएं, सामुदायिक भवन, गेस्ट हाउस निर्माण समेत कई योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। पीएम ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को बेहतर बनाने का दावा किया जा रहा है।

 

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से ताजोपुर पहुंचेंगे, जहां ग्रामीण अस्पताल का उद्घाटन करेंगे तथा वहां आयोजित कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस विभाग की ओर से कई एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर तथा बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी बल की तैनाती की गई है।

 

प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां देर रात तक पूरी कर ली जाएंगी। जिले में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp