Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री कार्यक्रम से पहले आशा बहुओं को पुलिस ने रोका, थाने में हुआ हंगामा

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

मुख्यमंत्री कार्यक्रम से पहले आशा बहुओं को पुलिस ने रोका, थाने में हुआ हंगामा

मऊ। मधुबन विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले रानीपुर थाना क्षेत्र में उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रही आशा बहुओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया। इस कार्रवाई से नाराज आशा बहुओं ने थाना परिसर में जमकर नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, आशा बहुएं लंबे समय से लंबित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने की तैयारी कर रही थीं। उनकी प्रमुख मांगों में मानदेय वृद्धि, नियमितीकरण तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था शामिल थी। आशा बहुओं का कहना था कि वे शांतिपूर्ण ढंग से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराना चाहती थीं।

इसी बीच प्रशासन को आशा बहुओं के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की सूचना मिली, जिसके बाद रानीपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल की ओर जा रही महिलाओं को रास्ते में ही रोक लिया और उन्हें हिरासत में लेकर थाना परिसर पहुंचा दिया।

थाने में बैठाए जाने से नाराज आशा बहुओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन पर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक थाना परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले को शांत कराने में जुटा रहा। वहीं आशा बहुओं ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
आज फोकस में

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र
आज फोकस में

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक
आज फोकस में

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*
आज फोकस में

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*
आज फोकस में

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp