Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोहम्मदाबाद गोहना पीजी कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, कई विद्यार्थियों का चयन

Mau

मोहम्मदाबाद गोहना  संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा शनिवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस दौरान ANU Products Limited कंपनी ने बीएससी (वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान एवं रसायन विज्ञान) के छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया। चयन प्रक्रिया के उपरांत कई विद्यार्थियों का विभिन्न फील्ड एवं प्रोडक्शन से संबंधित पदों के लिए चयन किया गया।

कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. अमित कुमार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने विद्यार्थियों को समय-समय पर करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया तथा कंपनी और महाविद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। उनके प्रयासों के चलते अनेक छात्र-छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनी में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिला।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रहलाद राम ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और महाविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. अमित कुमार पटेल एवं वनस्पति विज्ञान विभाग की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे रोजगारपरक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही।

कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव की सफलता से महाविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। चयनित विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महाविद्यालय प्रशासन और आयोजन टीम के प्रति आभार जताया।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

सोमवार, 01 जून 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp