Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रानीपुर पुलिस गैगेस्टर एक्ट अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

मऊ, उत्तर प्रदेश। रानीपुर पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अपराधी को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई।
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित अपराधी भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे स्थित गोकुलपुरा अंडरपास के पास घेराबंदी की।
सुबह करीब 08:45 बजे अभियुक्त ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोल्डेन कुमार उर्फ बमबम (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रामअशीष राम का पुत्र और रामबन काझा (जयनाथ पट्टी), थाना रानीपुर, मऊ का निवासी है। उसके खिलाफ थाना रानीपुर में गैंगस्टर एक्ट (मु.अ.सं. 38/2026, धारा 2(b)(i)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गोल्डेन उर्फ बमबम गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ पूर्व में भी थाना रानीपुर में मु.अ.सं. 185/25, धारा 103(1), 61(2) के तहत मामले दर्ज हैं।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पुलिस कार्रवाई के डर से छिपा हुआ था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और बाद में माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp