Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घोसी चीनी मिल में मरम्मत कार्यों का निरीक्षण, डीएम ने दिए समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य के निर्देश

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने सोमवार को घोसी चीनी मिल का निरीक्षण कर चल रहे मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मिल प्रशासन से कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चीनी मिल के विभिन्न अनुभागों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी पेराई सत्र को ध्यान में रखते हुए सभी मरम्मत कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सभी कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न किए जाएं।

जिलाधिकारी ने मशीनों, उपकरणों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की भी जानकारी ली और जरूरत के अनुसार समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय से मरम्मत कार्य पूरा होने पर आगामी पेराई सत्र का संचालन सुचारु रूप से होगा और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मरम्मत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं समीक्षा करने के निर्देश देते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को वर्तमान प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी।

 

 

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp