Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अली बिल्डिंग सुपर मार्केट में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ। शहर के आजमगढ़ मोड़ स्थित अली बिल्डिंग सुपर मार्केट में शुक्रवार को प्रशासन द्वारा अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण नगर कोतवाल एवं सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में किया गया, जिसमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय तथा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बाजार परिसर में दुकानों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान व्यापारियों एवं दुकानदारों को अग्निकांड जैसी घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए।

नगर कोतवाल और सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्रत्येक दुकान एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था होना आवश्यक है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। उन्होंने दुकानदारों से सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा अग्नि सुरक्षा उपकरणों को हमेशा कार्यशील अवस्था में रखने की अपील की।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भी प्रशासन के निर्देशों का स्वागत करते हुए बाजार क्षेत्र को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp