Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रानीपुर: एक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर, पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

रानीपुर (मऊ)। रानीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर-मिर्जाहाजीपुरा मार्ग पर शनिवार शाम करीब सात बजे टेम्पो और स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि दूसरे घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार रानीपुर ग्रामसभा निवासी 60 वर्षीय राम कुअर राम पुत्र स्वर्गीय दुखती राम तथा आयुष पुत्र स्वर्गीय अरविंद राम स्कूटी से रानीपुर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सुल्तानीपुर-मिर्जाहाजीपुरा मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेम्पो से उनकी स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों स्कूटी सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने राम कुअर राम की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि आयुष का उपचार सीएचसी में जारी है।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो व स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp