Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ:फोरलेन पार करते समय युवक की मौत, पिढवल मोड़ पर अंडरपास की मांग तेज

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढवल मोड़ पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। फोरलेन सड़क पार करते समय बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हांसापुर किरकिट निवासी 28 वर्षीय उदित कुमार उर्फ शुभम शनिवार को अपने एक साथी के साथ बाइक से पिढवल मोड़ बाजार आए थे। साथी को उतारने के बाद वह फोरलेन पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार उदित कुमार चार भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

अंडरपास नहीं होने से बढ़ रहे हादसे

हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों ने पिढवल मोड़ पर अंडरपास या सुरक्षित क्रॉसिंग की मांग एक बार फिर उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन निर्माण के दौरान यहां अंडरपास की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क पार करनी पड़ती है। लोगों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में इस स्थान पर दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से शीघ्र सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शनिवार, 29 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp