Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लरेवा में शराब की दुकान का विरोध, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

 

रानीपुर (मऊ): ग्रामसभा लरेवा में प्रस्तावित कम्पोजिट शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। रविवार को प्राथमिक विद्यालय के समीप बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया और शराब की दुकान खोले जाने का विरोध जताया।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के निकट शराब की दुकान खुलने से बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा तथा क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रभावित होगा। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकान के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रमाशंकर चौहान ने कहा कि विद्यालय के पास शराब की दुकान खोला जाना उचित नहीं है। इससे छात्रों के साथ-साथ आसपास के परिवारों पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण किसी भी स्थिति में यहां शराब की दुकान खुलने नहीं देंगे।

प्रदर्शन में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र में सामाजिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन तेज करने के साथ आमरण अनशन भी करेंगे।

ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित कम्पोजिट शराब की दुकान को निरस्त करने की मांग करने का निर्णय लिया है।हेडिंग: लरेवा में शराब की दुकान का विरोध, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 29 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp