। मुहम्मदाबाद गोहना मऊ कोतवाली क्षेत्र के बनियापार गांव निवासी एक युवक ने मंगलवार को अपनी पत्नी पर घर से नकदी और जेवर लेकर दोबारा चले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित पति प्रमोद पटेल ने बताया कि उसकी पत्नी अप्रेल 2025 को पहले भी घर छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद परिवार और रिश्तेदारों के प्रयास से वह 26 मई 2026 को वापस घर लौटी थी। आरोप है कि कुछ दिन साथ रहने के बाद पत्नी फिर से 22 जून 2026 को घर में रखी नकदी और 4 थान सोने-चांदी के जेवर लेकर बिना बताए चली गई।
पति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पत्नी के जाने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मेरे पत्नी का अवैध संबंध आजमगढ़ जिले के खालीफ़पूर गांव थाना निजामाबाद एक व्यक्ति से काफी दिनों से चल रहा है इसके पहले उसी के साथ भागी थी और फिर दोबारा उसी के साथ जेवर और पैसे लेकर भाग गई है मामले की जांच कर पत्नी का पता लगाने तथा घर से ले जाए गए नकदी और जेवर की बरामदगी की मांग की है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी के के वर्मा ने बताया पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











