Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोहर्रम की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा, ताजियादारों से नियमों के पालन की अपील

 

मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने सोमवार शाम नगर पंचायत वलीदपुर समेत विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ताजिया स्थापित किए जाने वाले स्थलों का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित कर्मचारियों व पुलिस अधिकारियों से प्राप्त की।एसडीएम ने नगर पंचायत कर्मचारियों तथा पुलिस बल के साथ विजय स्तंभ चौक सहित विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर ताजिया स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि ताजिया स्थापना स्थलों पर किसी प्रकार की बाधा या समस्या न हो। इस दौरान ताजियादारों से बातचीत करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर ही ताजिया स्थापित करें तथा सभी लोग निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करें।उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने कहा कि प्रशासन और पुलिस मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है और हर परिस्थिति में ताजियादारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, चौकी प्रभारी वलीदपुर नूर आलम, राजेश कुमार गौतम, अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह, नगर पंचायत के कर्मचारी तथा विभिन्न ताजियादार मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp