मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के क्रम में सोमवार को पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस उपाधीक्षक शीतला प्रसाद पांडे एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक मधुसूदन चौरसिया के नेतृत्व में वलीदपुर-पट्टी मार्ग पर चौकी प्रभारी नूर आलम तथा उप निरीक्षक राजेश कुमार गौतम ने लगभग एक दर्जन चार पहिया वाहनों एवं दोपहिया वाहनों की जांच की।जांच के दौरान हेलमेट न पहनने, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभिन्न चेकिंग टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर कुल 63 बाइकों का ई-चालान किया गया।इस दौरान चौकी प्रभारी कस्बा मिथिलेश कुमार, चौकी प्रभारी खैराबाद अरविंद कुमार यादव, आदर्श दुबे, अनिल सिंह, वैभव कुमार पांडे, लक्ष्मी प्रसाद उपाध्याय, जितेश कुमार, विकास कुमार, रामदुलारे तथा महिला उप निरीक्षक प्रतिभा गुप्ता सहित महिला पुलिसकर्मी एवं कांस्टेबल विभिन्न चेकिंग स्थलों पर तैनात रहे। पुलिस अधिकारियों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।











