Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को वितरित किया गया प्रसाद

 

मोहम्मदाबाद गोहाना(मऊ)। नगर पंचायत के काली चौरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को मंदिर समिति के तत्वावधान में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन-पूजन किए तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सेवा और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रसाद वितरण कराया जाता है। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के जयकारे लगाए।

कार्यक्रम में प्रदीप चौरसिया नवरत्न शरद जसरा सरिया अंश गुप्ता अभिषेक प्रभांशु शुभम सौरभ द्वारपाल जायसवाल आदि सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी मंगलवार को भी अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp