Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन सख्त, मैरिज हॉल संचालकों को एसडीएम ने जारी किए निर्देश

Author Image
Written by
अब्दुल सलाम हाशमी

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड में छात्र-छात्राओं की मौत के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार सायंकाल उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री एवं पुलिस उपाधीक्षक शीतला प्रसाद पांडेय ने मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के सभी मैरिज हॉल संचालकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित कर सुरक्षा मानकों की समीक्षा की।

 

बैठक में एसडीएम ने सभी मैरिज हॉल संचालकों को निर्देशित किया कि वे अपने प्रतिष्ठानों का विस्तृत विवरण तथा अग्निशमन विभाग से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज बुधवार तक हर हाल में कार्यालय में जमा करें। इस दौरान अधिकारियों ने एक-एक कर संचालकों से आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं।

 

स्थलीय निरीक्षण के दौरान कई मैरिज हॉलों में गंभीर खामियां सामने आईं। कुछ स्थानों पर अग्निशमन यंत्र मौजूद नहीं पाए गए, जबकि कई मैरिज हॉलों में लगे फायर इंस्ट्रूमेंट्स की वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित अन्य कमियां भी पाई गईं।

 

एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सभी संचालक निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें। यदि आवश्यक दस्तावेज और सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं किया गया तो रिपोर्ट तैयार कर फायर विभाग के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजी जाएगी, जिसके बाद होने वाली कार्रवाई के लिए संबंधित संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

 

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक शीतला प्रसाद पांडेय ने भी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार अनीश सिंह, फायर विभाग के आशीष मौर्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp