Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ईओ अनिल कुमार ने किया निर्माणाधीन बारात घर का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

 

मऊ। घोसी नगर पंचायत में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत बन रहे आधुनिक बारात घर का सोमवार को अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था और निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता से समझौता न करने और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि यह परियोजना नगर पंचायत घोसी के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और इसके पूरा होने पर नगरवासियों को आधुनिक सुविधाओं वाला बारात घर मिलेगा।अधिशासी अधिकारी ने जानकारी दी कि क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पीछे सात मंडा भूमि पर दो मंजिला बारात घर का निर्माण हो रहा है। इसमें वातानुकूलित हॉल, आरओ युक्त पेयजल, पर्याप्त पार्किंग, प्राकृतिक रोशनी, वेंटिलेशन, सुसज्जित स्टोर रूम, कॉन्फ्रेंस हॉल और निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर बैकअप जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि यह भवन केवल शादी-विवाह के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी उपयोगी होगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्माण कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर नगर पंचायत को सौंपा जाए ताकि नगरवासियों को कम दरों पर आधुनिक बारात घर उपलब्ध हो सके।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp