Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जमीन बरामदपुर में वर्षों बाद शुरू हुआ कब्रिस्तान का सुंदरीकरण

 

मऊ:मुहम्मदाबाद गोहना  नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के मोहल्ला जमीन बरामदपुर, वार्ड संख्या-3 दक्षिणी में स्थित कब्रिस्तान में वर्षों से लंबित सुंदरीकरण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। लगभग पांच लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे इस विकास कार्य से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिक लंबे समय से कब्रिस्तान में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में नगर पंचायत प्रतिनिधि दीपक गुप्ता ‘डायमंड’ ने शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया।

योजना के तहत कब्रिस्तान परिसर में समरसेबल पंप, स्नानघर, पानी की टंकी तथा अंदर-बाहर इंटरलॉकिंग टाइल्स,बैठने के लिए कुर्सी का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य गुड्डू मिस्त्री और रामप्रवेश उर्फ छोटू की देखरेख में तेजी से चल रहा है। कार्य पूरा होने के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल, स्नान और अन्य आवश्यक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकेंगी। स्थानीय लोगों ने इसे जनहित का महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि वर्षों से उपेक्षित कब्रिस्तान अब सुविधायुक्त और व्यवस्थित बनेगा । मोहल्ले वासियों ने विकास कार्य शुरू कराने पर नगर पंचायत प्रतिनिधि दीपक गुप्ता ‘डायमंड’ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने की मांग भी की।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp