Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मवेशियों को बचाने में बड़ा हादसा, कोयला लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार; चालक घायल

Author Image
Written by
अब्दुल सलाम हाशमी

 

रतनपुरा (मऊ): नेशनल हाईवे-128बी पर सोमवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। डीह तिलक ठाकुर स्थित वन शक्ति मंदिर के पास मवेशियों को बचाने के प्रयास में एक तेज रफ्तार कार कोयला लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए, जबकि कार करीब 20 मीटर दूर जाकर गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि कार के एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार अन्य लोगों की जान बच गई। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार चालक समेत पांचों लोग बाल-बाल बच गए।

 

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संजय कुमार उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त कार और ट्रॉली को सड़क से हटवाकर किनारे कराया गया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। घायल चालक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

 

पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह सड़क पर घूम रहे मवेशियों को बचाने का प्रयास बताया जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp