
📍मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में लंबित धारा 116 के वादों के प्रभावी निस्तारण के लिए बुधवार को उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री अपनी टीम के साथ ग्राम भवरपुर एवं चिरैयाकोट पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद किया और भूमि के भौतिक बंटवारे के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एसडीएम ने बताया कि भूमि का भौतिक बंटवारा होने से रास्ता, सड़क, नाली और अन्य राजस्व संबंधी विवादों में कमी आएगी। साथ ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं का लाभ भी सुचारु रूप से मिल सकेगा। उन्होंने लोगों से आपसी सहमति और कानून के दायरे में रहकर विवादों का समाधान करने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग की टीम ने संबंधित स्थलों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, अजय बहादुर सिंह, सत्यपाल सिंह सहित तहसील के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
📰
मुहम्मदाबाद गोहना में धारा 116 के मामलों के निस्तारण को लेकर एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, ग्रामीणों को भौतिक बंटवारे के लिए किया जागरूक











