Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में बांटे फल, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

Author Image
Written by
अब्दुल सलाम हाशमी

🟥

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में बांटे फल, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

📍मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव का परिचय देते हुए मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरित किए। इस दौरान बुजुर्गों का हालचाल जाना गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।

 

कार्यक्रम में युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण यादव ने कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच फल वितरित कर उन्हें सम्मान और अपनत्व का एहसास कराने का प्रयास किया गया।

 

सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों की सेवा ही सच्ची मानवता है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे अपने जन्मदिन और अन्य विशेष अवसरों पर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।

 

फल वितरण के दौरान वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने सपा कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया और इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर अमित यादव, अनिल यादव, पीयूष यादव, गोपाल सिंह, पवन प्रजापति, अल्तमस शेख, सुनील यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📲

“सेवा ही सबसे बड़ा सम्मान” — अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मुहम्मदाबाद गोहना के जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धाश्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने फल वितरित कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp