Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुहम्मदाबाद गोहना में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा, कई केंद्रों पर परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Author Image
Written by
अब्दुल सलाम हाशमी

🟦 मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 गुरुवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के पांच परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। जनपद के कुल 25 परीक्षा केंद्रों पर भी परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में आयोजित की जा रही है।

 

तहसील क्षेत्र के टाउन इंटर कॉलेज, संत गदीनाथ राजकीय पीजी कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज, पब्लिक महिला पीजी कॉलेज तथा जनता डिग्री कॉलेज, रानीपुर में सुबह 9:30 बजे प्रथम पाली की परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षकों की निगरानी में अभ्यर्थियों की सघन जांच और स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया।

 

परीक्षा को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे एवं वॉइस रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस बल ने पूरे समय परीक्षा केंद्रों की निगरानी की। वहीं, कई परीक्षा केंद्रों पर सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

 

भीषण गर्मी के बीच दूर-दराज से पहुंचे अभ्यर्थियों को रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई अभ्यर्थियों ने स्थानीय लोगों से जानकारी लेकर अपने-अपने परीक्षा केंद्र का रास्ता तय किया।

 

प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा भी निर्धारित समय पर शुरू होकर सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp