Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो माह से सर्वर ठप, वलीदपुर उप डाकघर में खाताधारक परेशान

मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। नगर पंचायत वलीदपुर स्थित उप डाकघर में पिछले दो माह से सर्वर फेल होने और तकनीकी खराबी के चलते डाकघर का कार्य प्रभावित है। इससे खाताधारकों को पैसा जमा करने, निकासी करने और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) जैसी सेवाओं के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डाकघर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को सर्वर खराब होने का हवाला देकर बिना काम किए वापस लौटना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत उन लोगों को हो रही है, जिन्हें तत्काल धनराशि की आवश्यकता है। लगातार समस्या बने रहने से खाताधारकों में नाराजगी भी बढ़ रही है।

उप डाकपाल अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह समस्या पिछले दो माह से बनी हुई है। इसकी जानकारी डाक निरीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना तथा प्रवर डाक अधीक्षक, आजमगढ़ मंडल को पत्र भेजकर दी गई है और सर्वर को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की गई है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

वहीं डाक निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तकनीकी समस्या लंबे समय से चल रही है। इसे जल्द ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि डाकघर की सभी सेवाएं सुचारु रूप से शुरू हो सकें।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp