Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वन महोत्सव सप्ताह: एसडीएम ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वन महोत्सव सप्ताह: एसडीएम ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाए जा रहे वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को वन विभाग के तत्वावधान में उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने तहसील कार्यालय परिसर एवं अपने सरकारी आवास पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।

इस दौरान उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी दिवाकर यादव ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उप जिलाधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार मनुष्य को भोजन, वस्त्र और अन्य आवश्यकताओं की जरूरत होती है, उसी प्रकार पौधों की भी समय-समय पर देखभाल आवश्यक है। आज लगाए गए पौधे भविष्य में बड़े होकर हमें शुद्ध ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण और छाया प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में वन दरोगा विनोद आर्य, तहसीलदार अनित सिंह, नायब तहसीलदार गौरव शाह, सत्यपाल सिंह, अजय बहादुर सिंह सहित वन विभाग एवं तहसील प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp