Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

 

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के पांच परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) की अंतिम पाली शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे।

 

परीक्षा टाउन इंटर कॉलेज, संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज, पब्लिक महिला पीजी कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज तथा रानीपुर डिग्री कॉलेज में आयोजित की गई। परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच एवं स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।

 

परीक्षा के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों ने सभी केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी व्यवस्थित रूप से परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp