Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्रुप कमांडर ने एनसीसी शिविर का किया निरीक्षण, कैडेटों का बढ़ाया उत्साह

 

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : क्षेत्र में स्थित पब्लिक महिला शहर पीजी कॉलेज बरामदपुर में आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान रविवार को वाराणसी ‘बी’ ग्रुप के ग्रुप कमांडर विकास कुमार पनजियार ने शिविर का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर एनसीसी कैडेटों ने शानदार गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत कर सलामी दी। ग्रुप कमांडर ने कैडेटों की ड्रिल, अनुशासन, परेड एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य शिविर, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कैडेटों से संवाद करते हुए एनसीसी के उद्देश्य, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्र सेवा और व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कैडेटों को लगन, ईमानदारी और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ग्रुप कमांडर ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी, प्रशिक्षक, महाविद्यालय परिवार एवं सभी कैडेट उपस्थित रहे। उनके प्रेरणादायी संबोधन से कैडेटों में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp