
Written by
Sahabuddin Hashmi
जनपद में आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में शनिवार, 29 अगस्त 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा पुलिस ऑफिस में आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
एसएसपी ने फरियादियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पुलिस प्रशासन की ओर से आमजन की समस्याओं के समाधान और बेहतर पुलिसिंग को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


फरियादियों की समस्याओं को लेकर









