Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नशे की हालत में दो भाइयों में मारपीट, एक की मौत; आरोपी भाई गिरफ्तार

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चक जाफरी में नशे की हालत में दो भाइयों के बीच हुई मारपीट के दौरान एक भाई की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान दिनेश राजभर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले में आरोपी राजेश राजभर पुत्र स्वर्गीय चंद्रदेव राजभर, निवासी चक जाफरी, थाना मोहम्मदाबाद गोहना, पुलिस से बचकर भागने की फिराक में था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोपागंज मार्ग स्थित जमुई के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय चालान कर दिया

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, वैभव पांडेय, कांस्टेबल मनोज शर्मा और अखिलेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस टीम के प्रयास से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp