
अधूरे आरसीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को मिली राहत
मऊ। वलीदपुर नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से अधूरे पड़े रामलीला मैदान से संगत जी मंदिर तक आरसीसी रोड का निर्माण कार्य नगर अध्यक्ष सावित्री गुप्ता के प्रयास से शनिवार को दोबारा शुरू कराया गया। सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है। सड़क अधूरी होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी।
नगर अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों व कार्यदायी संस्था को सड़क का काम गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को चिह्नित कर उन्हें जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरसीसी रोड का निर्माण अधूरा होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती थी। जगह-जगह गड्ढे और निर्माण सामग्री पड़े रहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने के बाद लोगों को जल्द ही समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।
नगर अध्यक्ष सावित्री गुप्ता ने कहा कि सड़क निर्माण में मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील की। मौके पर नगर निकाय के कर्मचारी, सभासद जावेद अंसारी भाई जान मनोनीत सभासद मनीष वर्मा सौरभ गुप्ता शिवम गुप्ता आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद लोगों ने नगर अध्यक्ष क











