Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CEIR पोर्टल की मदद से रानीपुर पुलिस ने बरामद किया गुम मोबाइल

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ। थाना रानीपुर पुलिस की साइबर टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन को भारत सरकार के CEIR पोर्टल की मदद से बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामी ने पुलिस टीम का आभार जताया।

थानाध्यक्ष रानीपुर प्रमोद कुमार के कुशल नेतृत्व में साइबर टीम द्वारा पूर्व में गुम हुए मोबाइल की तलाश की जा रही थी। आवेदक अंकित मद्देशिया निवासी रानीपुर, थाना रानीपुर, जनपद मऊ के प्रार्थना पत्र के आधार पर मोबाइल गुमशुदगी की शिकायत भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर शिकायत संख्या 202607300322428131 के माध्यम से दर्ज कराई गई थी।

साइबर टीम ने तकनीकी माध्यम से प्रयास करते हुए गुम मोबाइल को बरामद कर लिया। इसके बाद बरामद मोबाइल को उसके वास्तविक स्वामी अंकित मद्देशिया को सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर आवेदक ने रानीपुर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

बरामदगी टीम में थानाध्यक्ष रानीपुर प्रमोद कुमार, साइबर टीम प्रभारी उपनिरीक्षक रामाज्ञा कुमार तथा आरक्षी सुशील कुमार उपाध्याय शामिल रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp