Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

152 दिव्यांग विद्यार्थियों के उपकरण वितरण के लिए हुआ जांच शिविर

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना स्थानीय बीआरसी केंद्र पर मंगलवार को समेकित शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रानीपुर एवं मोहम्मदाबाद गोहना विकासखंड क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत 152 दिव्यांग विद्यार्थियों की दिव्यांगता के अनुसार उपकरण वितरण के लिए जांच की गई।

शिविर में विभिन्न दिव्यांगताओं के संबंध में परामर्शदाताओं ने विद्यार्थियों की जांच कर आवश्यक उपकरणों के लिए उनका परीक्षण किया। इस दौरान विकासखंड के विशेष शिक्षक तथा शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी, अधीक्षक डॉ. फैयाज अहमद, अमित श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

बुधवार, 30 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp