Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक-ट्रेलर की टक्कर, तीन पशु व्यापारी घायल

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पॉइंट नंबर 277.9 पर मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे भैंसों से भरे ट्रक की खड़े सरिया लदे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक में सवार मध्य प्रदेश के तीन पशु व्यापारी घायल हो गए। वहीं, ट्रक में लदी दो भैंसों के पैर भी टूट गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के शोभनगर निवासी सतीश बघेल, जगदीश यादव और बबलू पाल बिहार के हाजीपुर से भैंसें खरीदकर वापस मध्य प्रदेश लौट रहे थे। मंगलवार की रात उनका ट्रक रानीपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पॉइंट नंबर 277.9 पर पहुंचा। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर खड़े सरिया लदे ट्रेलर से ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण ट्रक चालक को एक्सप्रेसवे पर खड़ा ट्रेलर दिखाई नहीं दिया और ट्रक सीधे उसमें जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में सवार तीनों पशु व्यापारी घायल हो गए। हादसे में दो भैंसों के पैर टूटने की भी जानकारी सामने आई है।

हादसे के बाद ट्रक चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पशु व्यापारियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलने पर रानीपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, फरार ट्रक चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

बुधवार, 30 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp