Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पिता-पुत्र घायल

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां-मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग पर सुरहुरपुर चट्टी के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो युवतियां घटना के बाद मौके से चली गईं।

कटेहरी गांव निवासी ओमप्रकाश (55) अपने पुत्र मोनू (25) के साथ बाइक से मुहम्मदाबाद गोहना जा रहे थे। बताया गया कि सुरहुरपुर चट्टी के पास पहुंचते ही करहां की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सुरहुरपुर स्थित निजी हड्डी अस्पताल आध्या फार्मेसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस को घायलों के निजी अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दूसरी बाइक एक युवती चला रही थी, जबकि दूसरी युवती पीछे बैठी थी। हादसे के बाद दोनों मौके से चली गईं। उनका नाम-पता नहीं चल सका। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा बनी रही। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

बुधवार, 30 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp