Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नवरात्रि, रामलीला और दशहरा को लेकर चौकीदारों की बैठक, प्रभारी निरीक्षक ने दिए सतर्कता के निर्देश

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना  स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार दोपहर नवरात्रि, रामलीला और दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली क्षेत्र के समस्त चौकीदारों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा ने चौकीदारों से अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान गांवों और क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों पर विशेष नजर रखें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कोतवाली के सरकारी नंबर पर जानकारी दें, ताकि पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर मामले का निस्तारण कर सकें। उन्होंने गोपनीय सूचनाओं को भी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने पर जोर दिया।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि गांव में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखना और समय रहते पुलिस को सूचना देना चौकीदारों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चौकीदार पुलिस के नाक और कान हैं। पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में चौकीदारों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।

बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, उपनिरीक्षक रामदुलारे सहित लगभग दो दर्जन चौकीदार उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp