Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनी बाबा साहेब अंबेडकर जयंती, कई जिलों में निकली रैली और श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Author Image
Written by
हारून खान

प्रदेश के कई जिलों में भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जगह-जगह माल्यार्पण, रैलियां, गोष्ठियां और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सबसे पहले बात मऊ जिले की, जहां नगपुर गांव में ग्राम प्रधान राहुल यादव के आवास पर डॉक्टर सोचन भारतीय सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के शोषित और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया।

वहीं रामपुर जिले के बिलासपुर में आंबेडकर पार्क में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां सपा नेता मोहम्मद अनस खान और वरिष्ठ नेता मोहम्मद याकूब खान ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब केवल एक समाज के नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के मार्गदर्शक हैं। उनका शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का संदेश आज भी प्रेरणादायक है।

अब बात हमीरपुर की, जहां सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कई स्थानों पर रैलियां निकाली गईं और लोगों ने सामाजिक न्याय व समानता का संदेश दिया। राठ और सुमेरपुर क्षेत्रों में भी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

उधर आजमगढ़ जिले के जहानागंज क्षेत्र में भी बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और संविधान तथा शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

प्रदेशभर में लोगों ने एक स्वर में कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज मजबूत और समरस बन सकता है।

अगर आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। जय भीम, जय संविधान।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp