Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मैनपुरी में बेकाबू स्कूल बस का कहर, युवक की मौत | बाइक-ठेला रौंद पुलिया से टकराई बस

उत्तर प्रदेश=

मैनपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बेकाबू स्कूल बस ने सड़क पर जमकर तबाही मचा दी। यह दर्दनाक हादसा बुधवार शाम करीब 5 बजे जीटी रोड चौराहे के पास हुआ, जब आर.एस. एजुकेशनल स्कूल की बस बच्चों को घर छोड़कर वापस लौट रही थी।

बताया जा रहा है कि जैसे ही बस गिहार कॉलोनी के पास पहुंची, उसने पहले एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस तेज रफ्तार में आगे बढ़ती चली गई। इसके बाद बस ने सीओ कार्यालय के पास खड़े पानी-पुरी के ठेले को रौंद दिया और सड़क पार करते हुए पुलिया से जा टकराई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें गौरव पुत्र संतोष गिहार निवासी गिहार कॉलोनी भोगांव की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पिंटू, सोनू और बृजेश का अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और मलबा हटवाकर यातायात बहाल कराया।

सबसे बड़ी बात यह रही कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp