Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घोसी के उमैर रज़ा ने CBSE 10वीं में 96.6% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

Author Image
Written by
Azhan Alam

मऊ जनपद के घोसी के करीमुद्दीनपुर बरकात नगर निवासी उमैर रज़ा ने CBSE बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।

उमैर रज़ा पूर्व चिकित्सक मरहूम डॉ. मोहिबुल हक साहब के नाती हैं। वर्तमान में वह सनबीम स्कूल मऊ के छात्र हैं। शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित उमैर ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

उनकी इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि उमैर की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

उमैर रज़ा की इस शानदार उपलब्धि ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp