Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CBSE 10वीं में सेंट ज़ेवियर्स स्कूल का जलवा, दीपिका चौरसिया बनीं टॉपर

Author Image
Written by
Azhan Alam

घोसी,मऊ। CBSE बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में घोसी स्थित सेंट ज़ेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा जिससे पूरे स्कूल परिसर में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला।

इस सफलता की सबसे बड़ी सितारा रहीं छात्रा दीपिका चौरसिया जिन्होंने 97.04% अंक हासिल कर टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। दीपिका की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे विद्यालय को गर्व से भर दिया है।

वहीं अन्य मेधावी विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इनमें प्रकाशिमा राय (95%), दिवित सिंह (92%), उत्पल यादव (90%), निवेदिता सिंह (88%), सुधांशु चौबे (88%) और आशीष यादव (86%) प्रमुख रहे।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. कमलापति ठाकुर ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

विद्यालय के शिक्षक अमित पांडे, विवेक सिंह, अंजली, कमलेश यादव, ब्रजेश यादव, इंदु चौबे और पिंकी पांडे ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डायरेक्टर अभिषेक आदित्य एवं रेजिडेंशियल डायरेक्टर गौतम जायसवाल और दीपिका जायसवाल ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन का यह प्रतिफल है। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग को भी सराहा।

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, अभिभावक बाबू लाल चौरसिया, अजय प्रकाश यादव, सीमा राय, दिनेश यादव, इंदु चौबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सेंट ज़ेवियर्स स्कूल का यह परिणाम न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय बन गया है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp