Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रामपुर जनपद के बिलासपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ व्यापार मंडल का प्रदर्शन, XEN को सौंपा ज्ञापन

Author Image
Written by
हारून खान

रामपुर जनपद के बिलासपुर में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ व्यापार मंडल ने मोर्चा खोल दिया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मोहम्मद अनस खान के नेतृत्व में पदाधिकारियों और व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली संदिग्ध है और उपभोक्ताओं को बिना अतिरिक्त बिजली उपयोग के भी ज्यादा बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे जनता में भारी रोष है।
व्यापार मंडल ने मांग की है कि जिन मीटरों से शिकायतें आ रही हैं, उन्हें तुरंत बदला जाए और तेज चलने वाले मीटरों की तकनीकी जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी और आम जनता मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp