Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुठभेड़ में 3 वांछित बदमाश गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

Author Image
Written by
अब्दुल सलाम हाशमी

ब्रेकिंग न्यूज़ | औरैया

औरैया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसपी अभिषेक भारती के निर्देशन में स्वाट टीम और थाना दिबियापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3 वांछित अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।

👉 घटना का विवरण:

देर रात करीब 11:30 बजे हीरा मोड़, दिबियापुर-अछल्दा नहर पटरी के पास चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान संदिग्ध बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद थाना दिबियापुर में लूट के मामले में वांछित तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

👉 घायल अभियुक्तों का इलाज जारी:

मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों को तुरंत सीएचसी दिबियापुर भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है

आलोक मिश्रा, एएसपी औरैयाल

जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है, जिससे अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp