Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मचाया कहर, 14 वर्षीय बालक गंभीर, एक घंटे तक लगा जाम

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क पर कहर बरपा दिया।
घटना आजमगढ़–मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग पर ग्राम बनियापार के पास सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार 14 वर्षीय आकाश चौहान को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल पूरी तरह चकनाचूर हो गई। वहीं स्कॉर्पियो आगे बढ़ते हुए सड़क किनारे खड़ी दूसरी चार पहिया गाड़ी से जा भिड़ी और फिर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया।
घायल बालक आकाश चौहान को स्थानीय लोगों ने तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बालक सरसों लेकर तेल पेराने जा रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आक्रोशित होकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया और यातायात बहाल कराया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp