Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हमीरपुर में महिलाओं का जन आक्रोश, पदयात्रा के साथ विपक्षियों का पुतला दहन

Author Image
Written by
Arvind Shrivastav

हमीरपुर से अरविंद श्रीवास्तव
हमीरपुर जनपद में महिला अधिनियम पास न होने पर महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर पदयात्रा निकाली और विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विपक्ष मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
पदयात्रा के बाद बस स्टैंड चौराहे पर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम के बाद पार्टी कार्यालय में जन आक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद ने किया, जबकि कार्यक्रम संयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत रहीं। इस दौरान राठ विधायक मनीष अनुरागी, पूर्व विधायक अमरेश कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को आने वाले चुनाव में जनता करारा जवाब देगी। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस आयोजन के बाद हमीरपुर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp