Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिहार ले जाई जा रही ढाई लाख की शराब संग 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ जनपद में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थाना दक्षिण टोला पुलिस, स्वाट/एसओजी और सर्विलांस टीम के संयुक्त अभियान में रामपुर चकिया फ्लाईओवर के पास से तीन अंतर्राज्यीय शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 155 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त Volkswagen Vento कार भी जब्त की गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से शराब लाकर बिहार में दुगने दामों पर बेचते थे। पुलिस से बचने के लिए हर बार रास्ता बदलते थे और वाहन की नंबर प्लेट भी बदल देते थे। इस बार मऊ के रास्ते बिहार जाने की योजना थी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बिहार निवासी विनीत कुमार, नितीश कुमार और क्रांति कुमार के रूप में हुई है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp