Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आजमगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप, आंदोलन की चेतावनी

Author Image
Written by
हारून खान

आजमगढ़/छित्तेपुर। शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामाजिक कार्यकर्ता एहसान खान ने उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है तथा झूठे मुकदमों में फंसाकर डराने का प्रयास किया जा रहा है।

एहसान खान ने आरोप लगाया कि थाना सरायमीर थाना पुलिस ने उनके बेटे को हिरासत में लेकर फर्जी एनकाउंटर की कोशिश की और बाद में रिश्वत की मांग की गई। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलित, पिछड़े, गरीब और मुस्लिम समाज के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कई पुराने मामलों की दोबारा जांच, पीड़ितों को मुआवजा तथा झूठे मुकदमों की वापसी की मांग की।

एहसान खान ने घोषणा की कि यदि 5 मई तक न्याय नहीं मिला तो छित्तेपुर में 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की जाएगी, जिसके बाद आमरण अनशन भी किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने आने वाले दिनों में प्रदेशभर में बड़ी सभाएं करने का ऐलान किया।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp