Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हमीरपुर : पीसीयू का डायरेक्टर बनने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर

Author Image
Written by
Arvind Shrivastav

हमीरपुर  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता को उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड (पीसीयू) का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद पूरे भाजपा परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला।

ब्रजकिशोर गुप्ता भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और उन्होंने जिला अध्यक्ष पद सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, मेहनत और कार्यकर्ताओं से मजबूत जुड़ाव के कारण उन्हें पार्टी में एक अलग पहचान मिली है।

बताया जाता है कि उन्होंने बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। यही वजह है कि जब उनके पीसीयू डायरेक्टर बनाए जाने की खबर सामने आई, तो भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

नियुक्ति की घोषणा के बाद शकुंतला निषाद, डॉ मनोज प्रजापति, अरविंद श्रीवास्तव, दुर्गेश ओमर, कुलदीप गुप्ता, अंकित गुप्ता, उत्तम सिंह, लक्ष्मी रतन साहू, सिद्धार्थ पाठक, आकाश त्रिपाठी और उमेश सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

फिलहाल पूरे जनपद में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है, वहीं समर्थकों ने इसे संगठन के समर्पित कार्यकर्ता के सम्मान के रूप में देखा है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp