Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जौनपुर में खूनी बारात, लव मैरिज से नाराज ममेरे भाई ने दूल्हे को गोलियों से भूना, दुल्हन ने की पहचान

Author Image
Written by
Faiz Hashmi

Jaunpur Murder Case: जौनपुर से एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है। सरायख्वाजा इलाके के रहने वाले 22 वर्षीय दूल्हे आजाद बिंद की बारात जाने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपी दुल्हन के ममेरे भाई और उसके साथी निकले। बताया जा रहा है कि आरोपी इस लव मैरिज से बहुत नाराज था। इस घटना के बाद दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

कार रुकवाकर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग पुलिस पूछताछ में दुल्हन सोनी बिंद ने बताया कि वह और आजाद पिछले दो साल से एक-दूसरे को पसंद करते थे। 6 महीने पहले ही दोनों की शादी तय हुई थी। दुल्हन का ममेरा भाई प्रदीप बिंद इस शादी के खिलाफ था। उसने दुल्हन को कई बार आजाद से बात करने के लिए भी मना किया था। घटना के दो दिन पहले प्रदीप शादी में शामिल होने के बहाने घर आया था, लेकिन वह शाम को बिना बताए निकल गया और वारदात को अंजाम दिया। वहीं, तीसरे आरोपी भोले राजभर ने प्रदीप और रवि को दूल्हे की लोकेशन शेयर की थी।

दूल्हे के भाई आकाश ने बताया कि आजाद कार की अगली सीट पर बैठा था। बारात रास्ते में रुकी थी, तभी अपाचे बाइक पर दो नकाबपोश लड़के आए। उन्होंने चेहरे पर गमछा और आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था। लड़कों ने कार का शीशा खटखटाया और जैसे ही आजाद ने शीशा नीचे किया, उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आजाद के पेट और जबड़े में गोली लगने से उसने मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान कार का ड्राइवर और भाई अपनी जान बचाने के लिए छिप गए।

पुलिस पूछताछ में दुल्हन सोनी बिंद ने बताया कि वह और आजाद पिछले दो साल से एक-दूसरे को पसंद करते थे। 6 महीने पहले ही दोनों की शादी तय हुई थी। दुल्हन का ममेरा भाई प्रदीप बिंद इस शादी के खिलाफ था। उसने दुल्हन को कई बार आजाद से बात करने के लिए भी मना किया था। घटना के दो दिन पहले प्रदीप शादी में शामिल होने के बहाने घर आया था, लेकिन वह शाम को बिना बताए निकल गया और वारदात को अंजाम दिया। वहीं, तीसरे आरोपी भोले राजभर ने प्रदीप और रवि को दूल्हे की लोकेशन शेयर की थी।

खुशियों की जगह पसरा मातम

इस खौफनाक घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। दुल्हन के घर वाले बारातियों के स्वागत की तैयारी कर रहे थे। वहीं अचानक आई मौत की खबर से शहनाई की धुन मातम में बदल गई। आजाद के पिता रामलखन बिंद ने बताया कि उन्हें सबसे पीछे वाली गाड़ी में होने के कारण घटना की सूचना फोन पर मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसी टीवी में दिखे आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। दूल्हे के छोटे भाई आकाश और दुल्हन सोनी ने हमलावरों को पहचान लिया है। आरोपी सरायख्वाजा की तरफ से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद खेतासराय की तरफ भाग निकले। आरोपियों की तलाश के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है, और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

रानीपुर साइबर टीम द्वारा पूर्व मे गुम हुए 01 अदद मोबाइल(कुल कीमत 13999/-) को उनके वास्तविक मालिक को किया गया सुपुर्द-
आज फोकस में

रानीपुर साइबर टीम द्वारा पूर्व मे गुम हुए 01 अदद मोबाइल(कुल कीमत 13999/-) को उनके वास्तविक मालिक को किया गया सुपुर्द-

रानीपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला के खाते से ठगे गए 12,111 रुपये वापस करा दिए
आज फोकस में

रानीपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला के खाते से ठगे गए 12,111 रुपये वापस करा दिए

रानीपुर: बाजार आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
आज फोकस में

रानीपुर: बाजार आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

​रानीपुर: मिट्टी पाटने के विवाद में युवक व उसकी मां पर लाठी-डंडों से हमला, केस दर्ज
आज फोकस में

​रानीपुर: मिट्टी पाटने के विवाद में युवक व उसकी मां पर लाठी-डंडों से हमला, केस दर्ज

सेमरी मे अधूरा पड़ा जल मिशन कार्य लोगों को नहीं मिला लाभ।
आज फोकस में

सेमरी मे अधूरा पड़ा जल मिशन कार्य लोगों को नहीं मिला लाभ।

रानीपुर टेम्पो से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया।
आज फोकस में

रानीपुर टेम्पो से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

बुधवार, 10 जून 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp