Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ जिला अस्पताल में मासूम की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Author Image
Written by
हारून खान

दूध से जलने के बाद इलाज के लिए लाई गई 5 वर्षीय बच्ची की मौत, सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंची

मऊ। जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब इलाज के लिए लाई गई 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने बच्ची को मृत अवस्था में ही रेफर कर दिया और इलाज में लापरवाही बरती गई।

बताया जा रहा है कि अनन्या नाम की 5 वर्षीय बच्ची रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान गर्म दूध गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बच्ची की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण होने पर कई थानों की पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद डॉक्टर और सीएमएस इमरजेंसी वार्ड छोड़कर चले गए। वहीं पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp