Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यमुना नदी में बड़ा हादसा: 9 लोग डूबे, 3 को सुरक्षित निकाला गया, राहत-बचाव अभियान जारी

Author Image
Written by
Arvind Shrivastav

 

हमीरपुर से अरविंद श्रीवास्तव की रिपोर्ट

हमीरपुर जनपद के थाना कुरारा क्षेत्र अंतर्गत कुतुबपुर मजरा भौली गांव में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यमुना नदी में नहाने एवं नाव के दौरान अचानक 9 लोगों के डूबने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

सूचना प्राप्त होते ही अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी सदर तथा थाना कुरारा पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। प्रशासन द्वारा SDRF टीम, फ्लड पीएसी तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान डूब रहे 3 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुरारा भेजा गया है। वहीं बाकी लोगों की तलाश के लिए लगातार अभियान जारी है। नदी किनारे भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा, जिलाधिकारी हमीरपुर एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।

प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी लापता लोगों का पता नहीं चल जाता, तब तक सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। पूरे इलाके में घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp