Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगर पालिका मऊ के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर किया घेराव

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

विक्रम जीत सिंह बोले— जनता परेशान, नगर पालिका भ्रष्टाचार में डूबी, नहीं सुधरी व्यवस्था तो होगा बड़ा आंदोलन

मऊ में आम आदमी पार्टी ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जलजमाव, जाम नालों, खराब स्ट्रीट लाइट और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया और जोरदार प्रदर्शन किया।मऊ में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। हैदर नगर समेत नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने जलजमाव, जाम नालों, खराब स्ट्रीट लाइट और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के नाम संबोधित ज्ञापन नगर पालिका चेयरमैन अरशद जमाल को सौंपा। ज्ञापन में भ्रष्टाचार, मानकविहीन निर्माण कार्य, जल निकासी की समस्या और जनता की उपेक्षा को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई।इस दौरान चेयरमैन अरशद जमाल की टिप्पणी पर जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए, नहीं तो आम आदमी पार्टी बड़े जन आंदोलन के लिए मजबूर होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका क्षेत्र में गंदगी और जलभराव के कारण लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

AAP नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जनता के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में पार्टी के कई पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp